सामान्य विज्ञान - 03 : विज्ञान एवं उसकी शाखाएं

Day - 03

  • कायिकी या शारीरिक (Anatomy) - इसमें जीवधारियों (जन्तु तथा पौधे) के शरीर की आंतरिक रचना का अध्ययन किया जाता है।
  • ऐन्थ्रोपोलॉजी (Anthropology) - इस शाखा के अन्तर्गत मानव की उत्पत्ति व विकास का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है।
  • ऐपीकल्चर (Apiculture) - इस शाखा में मधुमक्खियों के पालन तथा उनकी उपयोगी प्रजातियों के विकास का अध्ययन किया जाता है।
  • एपीग्राफी (Apigraphy) - इसमें शिलालेख सम्बन्धी विषयों का अध्ययन किया जाता है।
  • आर्बोरीकल्चर (Arboriculture) - इस विज्ञान में वृक्षों तथा सब्जियों के उगाने से सम्बन्धित समस्त प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
  • पुरातत्व विज्ञान (Archaeology) - विज्ञान की इस शाखा में प्राचीन ऐतिहासिक स्मारकों, प्राचीन मानव संस्कृति तथा प्राचीन अभिलेखों का अध्ययन किया जात है।
  • ऐरेक्नोलॉजी (Arachnology) - विज्ञांकी इस शाखा के अन्तर्गत मकड़ियों का अध्ययन किया जाता है।
  • खगोल विज्ञान (Astronomy) - इस विज्ञान में पृथ्वी के वायुमण्डल से परे जो कुछ है उसका अध्ययन किया जाता है, अर्थात विभिन्न खगोलीय पिण्डों की रचना व गति का अध्ययन किया जाता है।
  • अन्तरिक्षयानिकी (Astronautics) - इस विज्ञान में अन्तरिक्ष यात्रा से सम्बन्धित विषयों का अध्ययन किया जाता है।
  • खगोल भौतिकी (Astrophysics) - य खगोल विज्ञांकी एक शाखा है जिसमें खगोलीय पिण्डों तथा उनके अन्तःस्थ क्षेत्रों की विभिन्न भौतिक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। इसका विशेष सम्बन्ध तारकीय ऊर्जा की उत्पत्ति व विकास के अध्ययन से है।

शेष फिर अगले नोटस् में...

Posted on by