प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की विशेष जानकारी..

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 15 फरवरी, 2019 को 'प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन' (PM-SYM) योजना की शुरुआत की। वर्ष 2019-20 के अंतरिम बजट में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की घोषणा की थी।
ज्ञात हो कि देश के असंगठित क्षेत्र में 42 करोड़ श्रमिक काम करते हैं ।

मुख्य बिंदु

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के उन श्रमिकों के लिए जिनकी मासिक आय 15,000 रु या इससे कम है और जो 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में आते हैं। इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।
इस योजना के तहत श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के पश्चात प्रतिमाह 3,000 रु. मिलेंगे।
29 वर्ष की आयु में इस पेंशन योजना से जुड़ने वाले असंगठित क्षेत्र के कामगार को केवल 100 रु. प्रति माह का अंशदान 60 वर्ष की आयु तक करना होगा। 18 वर्ष की आयु में इस पेंशन योजना में शामिल होने वाले कामगार को 55 रुपये प्रति माह का अंशदान करना होगा। सरकार हर महीने कामगार के पेंशन के खाते में इतनी ही राशि जमा करेगी।

अगले पांच साल में असंगठित क्षेत्र के कम से कम  10 करोड़ श्रमिकों और कामगारों को प्रधानमंत्री श्रम - योगी मानधन योजना का लाभ मिलेगा, जिससे यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी पेंशन योजनाओं में से एक बन जाएगी।  इस योजना के तहत सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की वद्धावस्था के दौरान उन्हें व्यापक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

Posted on by