गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए सरकारी टीकाकरण कार्यक्रम मिशन इंद्रधनुष को वैश्विक प्रथाओं में से एक के रूप में चुना गया है ।

हाल ही में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिये सरकारी टीकाकरण कार्यक्रम , मिशन इंद्रधनुष को एक स्वतंत्र चिकित्सा जूरी द्वारा स्वास्थ्य देखभाल के स्तर को बढ़ाने वाली बारह सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं में से एक के रूप में चुना गया है ।

प्रमुख बिंदु

भारत द्वारा ‘ पार्टनर्स फोरम ' सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया ।

इस शिखर सम्मेलन में माँ , बच्चे और किशोरावस्था के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिये 85 देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों को एक साथ एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया ।

इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से प्राप्त 300 आवेदनों में से सर्वश्रेष्ठ बारह प्रथाओं को प्रदर्शित किया गया ।

भारत का लक्ष्य वर्ष 2020 तक सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों का 90 प्रतिशत टीकाकरण करना है ।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण ( NFHS ) के आँकड़ों के अनुसार , वर्ष 2015 - 16 में यह संख्या 62 प्रतिशत थी ।
मिशन इंद्रधनुष के बारे में 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 25 दिसंबर , 2014 को ' मिशन इंद्रधनुष ' की शुरुआत की ।

इस मिशन का उद्देश्य वर्ष 2020 तक ऐसे सभी बच्चों का टीकाकरण करना है , जिन्हें सात बीमारियों से लड़ने के टीके नहीं लगाए गए हैं, या आंशिक रूप से लगाए गए हैं ।

Posted on by