सामान्य विज्ञान - 04 : विज्ञान एवं उसकी शाखाएं

Day - 04

  • जीवाणु विज्ञान (Bacteriology) - इस विज्ञान में जीवाणुओं की संरचना तथा उनके द्वारा उत्पन्न रोगों एवं उनके निदान का अध्ययन किया जाता है।
  • जैवरासायनिकी (Biochemistry) - इस विज्ञान में जीवों (जन्तु तथा पौधे) के शरीर में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
  • जीवमिति (Biometry) - वह विज्ञान जिसमें वीवविज्ञान का अध्ययन गणित व सांख्यिकी की तकनीकों द्वारा किया जाता है।
  • जैवतान्त्रिकी (Bionics) -इस शाखा में जन्तुओं के तन्त्रिका तन्त्र का अध्ययन किया जाता है।
  • बायोनॉमिक्स (Bionomics) - जीवधारियों का उनकें वातावरण के साथ सम्बन्ध का अध्ययन किया जाता है।
  • बायोनॉमी (Bionomy) - इसमें जीवन के नियमों का अध्ययन किया जाता है।
  • जैवभौतिकी (Biophysics) - इस विज्ञान में जीवविज्ञान के भौतिक पहलुओं का अध्ययन किया जाता है जिसमें भौतिकी की उन तकनीकों का अध्ययन किया जाता है जिनका प्रयोग जीव विज्ञान के अध्ययन में किया जाता है।
  • जीवविज्ञान (Biology) - यह विज्ञान की वह शाखा है जिसमें सजीवों (अर्थात् जन्तुओं और पौधों) का अध्ययन किया जाता है। इसकी दो मुख्य शाखाएं हैं - जन्तु विज्ञान तथा वनस्पति विज्ञान।
  • वनस्पति विज्ञान (Botany) - इस शाखा में पौधों के जीवन से सम्बन्धित प्रत्येक विषय का अध्ययन किया जाता है।
  • जैवऊर्जिकी (Bioenergetics) - इस विज्ञान में जीवों में ऊर्जा के प्रवाह तथा रूपान्तरण का अध्ययन किया जाता है।
  • मृत्तिका-शिल्प (Ceramics) - इस शाखा में कांच व चीनी मिट्टी के बर्तन, आदि बनाने की विधियों का अध्ययन किया जाता है।

शेष फिर अगले नोटस् में...

Posted on by