क्रमशः..
Day - 24
संविधान सभा के प्रमुख सदस्य
- कांगेसी सदस्य : पण्डित जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, आचर्य जे.बी. कृपलानी, पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन, बाल गोविन्द खरे, के.एम. मुंशी, टी.टी. कृष्णामचारी आदि।
- गैर-कांग्रेसी : डॉ. एस. राधाकृष्णन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एन. गोपालास्वामी आयंगर, पं. ह्र्दयनाथ कुंजरू, सर अल्लादि कृष्णामाचारी अय्यर, टेक चन्द बख्शी, प्रो. के.टी. शाह, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. जयकर आदि।
- महिला सदस्य : श्रीमती सरोजनी नायडू, श्रीमती हंसा मेहता, श्रीमती दुर्गाबाई देशमुख आदि।
- सदस्यता अस्वीकार करने वाले व्यक्ति : जय प्रकाश नरायण एवं तेज बहादुर सप्रु (स्वास्थ्य कारणों के आधार पर)।
- उद्देश्य प्रस्ताव को पारित किये जाने के बाद संविधान सभा ने संविधान निर्माण की कार्यवाही प्रारम्भ की। चूंकि संविधान का निर्माण एक जटिल कार्य होता है, इसलिए संविधान सभा ने इसके लिए कई समितियों का गठन किय। संविधान सभा द्वारा गठित समितियों को दो भागों में बांटा जा सकता है जो निम्न प्रकार है – (1). प्रक्रिया सम्बन्धी समिति, (2). विषय सम्बन्धी समिति।
- प्रक्रिया सम्बन्धी समिति के अन्तर्गत प्रक्रिया नियम समिति, वित्त तथा कार्मिक समिति, अधिकार समिति, सभा समिति, गैलरी समिति, परिचालन समिति, कार्यवाही आदेश समिति, हिन्दी अनुवाद समिति, उर्दू अनुवाद समिति, भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम व प्रभाव समीक्षा समिति का गठन किया गया।
जारी..
मिलते है हम अगले दिन, इसी विषय पर फिर चर्चा करने के लिये..