सामान्य विज्ञान - 05 : विज्ञान एवं उसकी शाखाएं

Day - 05

  • रसायन विज्ञान (Chemistry) - पदार्थो की संरचना एवं उनकी पारस्परिक अभिक्रियाओं का सम्पूर्ण अध्ययन विज्ञान की इस महत्वपूर्ण शाखा में किया जाता है।
  • कीमोथेरैपी (Chemotherapy) - कुछ विशेष रसायन (जैसे - सल्फा ड्रग्स, ऐण्टिबायोटिक औषधियां, सिस्प्लैटिन, आदि) का प्रयोग करके रोगों का निरोध करने या उनका उपचार करने की विधियों का अध्ययन विज्ञान की इस शाखा में किया जाता है।
  • कीमोमेट्रिक्स (Chemometrics) - गणितीय और सांख्यिकीय विधियों द्वारा रसायन विज्ञान की समस्याओं ( जैसे - पैर्टन की पहचान, अनुकूलन, रोबोटिक्स, आदि) का अध्ययन विज्ञान की इस शाखा में किया जाता है।
  • कॉण्ड्रोलॉजी (Chondrology) - इसके अन्तर्गत उपास्थि (Cartilage) का अध्ययन किया जाता है।
  • क्रोमैटोग्राफी (Chromatography) - इसे वर्ण लेखन भी कहते हैं। य्ह शोधन की एकुपयोगी विधि है जिसका प्रयोग यौगिकों के शोधन, किस मिश्रण के अवयवों को पृथक करने तथा यौगिकों की शुध्दता की जांच करने के लिए किया जाता है।
  • तैथिकी या क्रोनोलॉजी (Chronology) - विज्ञान की इस शाखा में ऐतिहासिक तिथियों और तथ्यों का विधिवत् (कालक्रमानुसार) अध्ययन किया जाता है।
  • कोन्कोलॉजी (Conchology) - इस विज्ञान में मोलस्का वर्ग (शंख, सीपी, आदि धारण करने वाले) के जन्तुओं के बाह्य खोल या आवरण का अध्ययन किया जाता है।
  • ब्रह्माण्डविज्ञान (Cosmology) - इस शाखा के अन्तर्गत विश्व की संरचना, उत्पत्ति एवं उसके विकास का अध्ययन किया जाता है।
  • सृष्टिविज्ञान (Cosmogony) - ब्रह्माण्ड विज्ञान की इस शाखा के अन्तर्गत केवल विश्व की उत्पत्ति एवं उसके विकास का अध्ययन किया जाता है।
  • अपराधविज्ञान (Criminology) - विज्ञान की इस शाखा में अपराध तथा अपराधियों की मनोवृत्तियों का सम्पूर्ण अध्ययन किया जाता है।

शेष फिर अगले नोटस् में...

Posted on by