क्रमशः..
Day - 25
संविधान सभा की प्रमुख समितियां एवं उसके अध्यक्ष
|
समिति
|
अध्यक्ष
|
|
नियम समिति
|
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
|
|
संचालन समिति
|
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
|
|
रियासत समिति
|
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
|
|
संघ शक्ति समिति
|
पं. जवाहर लाल नेहरू
|
|
संघ संविधान समिति
|
पं. जवाहर लाल नेहरू
|
|
राज्य समिति
|
पं. जवाहर लाल नेहरू
|
|
प्रान्तीय संविधान समिति
|
सरदार पटेल
|
|
मूल अधिकार समिति
|
सरदार पटेल
|
|
अल्पसंख्यक समिति
|
सरदार पटेल
|
|
सलाहकार समिति
|
सरदार पटेल
|
|
परामर्श समिति
|
सरदार पटेल
|
|
कार्य संचालन समिति
|
के.एम. मुंशी
|
|
प्रारुप समिति
|
डॉ. भीमराव अम्बेडकर
|
|
झंडा समिति
|
जे.बी.कृपलानी
|
|
सर्वोच्च न्यायालय समिति
|
एस. वारदाचारियार
|
|
मूल अधिकार उपसमिति
|
जे.बी.कृपलानी
|
|
अल्पसंख्यक उपसमिति
|
एस.सी. मुखर्जी
|
- संविधान सभा की परामर्श समिति ने 17 मार्च, 1947 को केन्द्रीय विधानमण्डल तथा प्रान्तीय विधानमण्डलों के सदस्यों को प्रस्तावित संविधान की मुख्य विशेषताओं के सम्बन्ध में उनके विचारों को जानने के लिए एक प्रश्नावली भेजी और संविधान सभा के सदस्यों को विश्व के विभिन्न संविधानों के पूर्व दृष्टांतो को प्रदान किया गया। प्रान्तीय विधान मण्डलों तथा केन्द्रीय विधान मण्डल के सदस्यों द्वारा प्रश्नावली में शामिल प्रश्नों के उत्तर के आधार पर परामर्श समिति ने एक रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट के आधार पर संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार बी.एन. राव द्वारा संविधान का प्रारुप तैयार किया गया।
- बी.एन. राव द्वारा तैयार किये गये संविधान के प्रारुप पर विचार-विमर्श करने के लिए संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त, 1947 को एक संकल्प पारित करके प्रारुप समिति (Drafting Committee) का गठन किया गया।
- प्रारुप समिति के अध्यक्ष के रुप में ‘डॉ. बीमराव अम्बेडकर’ को चुना गया। इस समिति ने संविधान के प्रारुप पर विचार विमर्श करने के बाद 21 फरवरी, 1948 को अपनी रिपोर्ट संविधान सभा को पेश किया।
प्रारुप समिति
- डॉ.भीमराव अम्बेडकर (अध्यक्ष)
- एन.गोपाल स्वामी आयंगर
- अल्लादी कृष्णा स्वामी अय्यर
- कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
- सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला
- एन.माधव राव (बी.एल.मित्र के स्थान पर)
- डी.पी.खेतान (1948 ई. में इनकी मृत्यु के बाद टी.टी.कृष्णमाचारी को सदस्य बनाया)
संविधान सभा में डॉ. अम्बेडकर का निर्वाचन प.बंगाल से हुआ था।
जारी..
मिलते है हम अगले दिन, इसी विषय पर फिर चर्चा करने के लिये..