क्षेत्रीय व्यापार समझौता क्या है, इसके क्या उद्देश्य हैं ? आइए जानते हैं ।

Regional trade agreement- RTAs

क्षेत्रीय व्यापार समझौते का सामान्यतः अर्थ होता है दो या दो से अधिक देशों या किसी क्षेत्र में स्थित सदस्य देशों के बीच व्यापारिक समझौता ।
 इसके निम्नलिखित प्रकार होते हैं -
 ( i ) अधिमान्य व्यापार समझौता ( Preferential Trade agreement- PTA ) 
 सदस्य देशों के बीच निम्न व्यापार बाधा । 
 ( ii ) मुक्त व्यापार समझौता ( Free Treade Agreement - FTA ) 
 सदस्य देशों से होने वाले व्यापार पर प्रशुल्क एवं गैर - प्रशुल्क सभी प्रकार की बाधाएँ समाप्त कर दी जाती हैं ।
 (iii ) सीमा शुल्क संघ ( Custom Union )
  सदस्य देशों के बीच तो हर प्रकार के प्रशुल्क समाप्त हो जाते हैं , साथ ही गैर - सदस्य देशों के साथ भी अनुकरणीय प्रशुल्क नीति का पालन किया जाता है । 
 ( iv ) साझा बाज़ार ( Cominion Market ) 
 सदस्य देशों के मध्य उत्पादन के कारकों का मुक्त प्रवाह होता है ।
 ( v ) आर्थिक संघ ( Economtic Union ) 
 सदस्य देशों के बीच सामान्य व्यापारिक नीति एवं नियमनों का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाता है । 
 सदस्य देश एकल मुद्रा भी अपना सकते हैं । 
 बेनेलक्स ( BENELUX ) - बेल्जियम , नीदरलैंड तथा लक्ज़मबर्ग आर्थिक संघ के उदाहरण हैं ।

Posted on by