आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र (Asian free trade area) ।।

आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र:-

आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र दक्षिण - पूर्व एशियाई देशों का व्यापारिक ब्लॉक है जो इन सभी देशों में स्थानीय विनिर्माण में सहयोग करता है । आसियान के द्वारा सदस्य देशों के मध्य सामान्य प्रभावी अधिमान्य शुल्क ( Common Effective Preferential Tariff - CEPT ) के तहत अंत : क्षेत्रीय प्रशुल्कों में काफी कमी की गई है । आसियान के सदस्य देशों द्वारा गैर - प्रशुल्क बाधाओं को भी समाप्त करने के प्रति प्रतिबद्धता है ।
यूरोपीय संघ तथा नाफ्टा के बाद यह तीसरा बड़ा व्यापारिक ब्लॉक है ।
इसके सदस्य देशों की संख्या 10 है । इंडोनेशिया , मलेशिया , फिलीपींस , लाओस , म्याँमार , सिंगापुर , वियतनाम , कम्बोडिया , थाईलैंड , ब्रुनेई इसके सदस्य देश हैं । 
आसियान का भारत , चीन , ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड के साथ भी व्यापार समझौता है । आसियान के विभिन्न एशियाई देशों के साथ व्यापारिक समझौते से एशिया एक बड़ा व्यापार स्थल बन सकता है ।

Posted on by