गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम

इस नियम के अनुसार , ब्रह्माण्ड में किन्हीं दो पिण्डों के बीच कार्य करने वाला आकर्षण बल पिण्डों के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की  दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है । इस बल की दिशा पिण्डों को मिलाने वाली रेखा के अनुदिश होती गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम के प्रमुख महत्व निम्नलिखित हैं ।

( i ) गुरुत्व बल के कारण ही पृथ्वी के चारों ओर वायुमण्डल विद्यमान ।

( ii ) गुरुत्व बल के कारण ही पृथ्वी की सतह पर प्राणियों का चलना सम्भव है ।

( iii ) पृथ्वी पर चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण ज्वार - भाटा आता है ।

( iv ) चक्कर लगा रहे उपग्रह से अन्तरिक्ष यात्री द्वारा यदि एक चम्मच नीचे गिराया जाए , तो वह अन्तरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण के अभाव में उपग्रह के साथ - साथ उसी गति से गतिमान रहेगा ।

Posted on by