गति से सम्बन्धित मूलभूत पद

दूरी वस्तु द्वारा तय किये गये पथ की कुल लम्बाई दूरी कहलाती है । 

विस्थापन वस्तु की गति को प्रारम्भिक तथा अन्तिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को वस्तु का विस्थापन कहते है ।

चाल किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं । यह एक अदिश राशि है व इसका मात्रक मी / से है ।

किसी गतिमान वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी तथा तय करने में लगे समय के अनुपात को वस्तु की औसत चाल कहते हैं ।

औसत चाल = चली गई कुल दूरी / लिया गया कुल समय 

वेग किसी वस्तु द्वारा एकांक समयान्तराल में तय किया गया विस्थापन ,  वस्तु का वेग कहलाता है ।

वेग= विस्थापन / समय 

किसी वस्तु द्वारा तय किये गए कुल विस्थापन तथा वस्तु द्वारा लिये गए  कुल समय के अनुपात को वस्तु का औसत वेग कहते हैं ।

औसत वेग = कुल विस्थापन / कुल समय

त्वरण किसी गतिशील वस्तु के वेग - परिवर्तन की दर को उस वस्तु का त्वरण कहते हैं ।

किसी गतिशील वस्तु के वेग में कुल परिवर्तन तथा उसमें लगे कुल समय का अनुपात वस्तु का औसत त्वरण कहलाता है ।

औसत त्वरण= वेग में कुल परिवर्तन/ लगा कुल समय

Posted on by