भारत पर अंग्रेजी शासन की स्थापना और विस्तार
अंग्रेज़ ईस्ट इण्डिया कम्पनी के माध्यम से आर्थिक विस्तार के साथ - साथ राजनीतिक विस्तार करने में सफल हुए । इसकी शुरुआत सर्वप्रथम बंगाल से हुई , जो धीरे - धीरे सम्पूर्ण भारत में फैल गए ।
बंगाल
बंगाल मुगलकाल के दौरान सबसे पहले स्वतन्त्र हुआ और सबसे पहले ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया ।
• प्लासी के युद्ध ( 23 जून , 1757 ) में रॉबर्ट क्लाइव ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को पराजित किया । • इसके बाद मीर जाफर को नबाव बनाया गया ।
• इस युद्ध के पश्चात् अंग्रेजों ने बंगाल में 'दस्तक ' का दुरुपयोग प्रारम्भ कर दिया । इस कारण मीर कासिम को अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद के स्थान पर मुंगरे स्थानान्तरित करनी पड़ी ।
• बक्सर के युद्ध ( 22 अक्टूबर , 1764 ) में अंग्रेजों ने मीर कासिम , शुजाउद्दौला ( अवध का नवाब ) और शाह आलम द्वितीय ( मुगल बादशाह ) की संयुक्त सेना को पराजित किया ।
• इलाहाबाद की सन्धि ( 1765 ई . ) के पश्चात् अंग्रेजों को दीवानी और फौजदारी दोनों का अधिकार प्राप्त हो गया ।
• बंगाल में ' द्वैधशासन ' ( 1765 - 1772 ई . ) की शुरुआत हुई , जिसे वॉरेन हेस्टिंग्स ने 1772 ई . में समाप्त कर दिया ।