सामान्य विज्ञान - 07 : विज्ञान एवं उसकी शाखाएं

Day – 07

  • सुजनिकी (Eugenics) – यह अनुवंशिकी की एक शाखा है जिसमें मनुष्य की संतति के विकास व नस्ल-सुधार से सम्बन्धित विधियों का अध्ययन किया जाता है।
  • एक्सोबायलॉजी (Exobiology) – इस शाखा में पृथ्वी के अतिरिक्त अन्य ग्रहों, आदि पर जीवन की सम्भावना का अध्ययन किया जाता है।
  • जेनेकोलॉजी (Genecology) – यह जीवविज्ञान की वह शाखा है जिसमें पादप व जन्तुओं की आबादी की अनुवंशिकी पर उनके आवास व वातावरण द्वारा डाले गये प्रभावों का अध्ययन किया जाता है।
  • भूगर्भ विज्ञान (Geology) – विज्ञान की इस शाखा में पृथ्वी की आन्तरिक रचना, उसमें पाए जाने वाले पदार्थ तथा वहां पर प्राकृतिक रूप से होने वाली विभिन्न भौतिक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
  • भू-आकारिकी (Geomorphology) – इस शाखा में भूमि के विभिन्न प्रकारों के लक्षण, उत्पत्ति एवं विकास का अध्ययन किया जाता है।
  • भू-भौतिकी (Geo-physics) – इस शाखा में भूगर्भ (पृथ्वी का आन्तरिक भाग) में पाए जाने वाले पदार्थों व उनकी समस्त भौतिक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
  • जीरोन्टोलॉजी (Gerontology) – विज्ञान की इस शाखा में वृध्दावस्था तथा उसके रोगों का अध्ययन किया जात है।
  • स्त्री रोग विज्ञान (Gynecology) – यह चिकित्सा विज्ञान की एक शाखा है जिसमें प्रजनन व प्रसव से सम्बन्धित सभी स्त्री रोगों व समस्याओं का अध्ययन किया जाता है।
  • अनुवंशिक अभियान्त्रिकी (Genetic Engineering) – यह अनुवंशिकी की एक अत्याधुनिक शाखा है जिसमें उन विधियों का अध्ययन किया जाता है जिनके द्वारा सजीवों में जीन स्तर पर (at the level of genes) उपयुक्त परिवर्तन करके वांछित गुणों से युक्त संतति प्राप्त की जा सकती है।

शेष फिर अगले नोटस् में...

Posted on by