जन - औषधि दिवस

 जन - औषधि दिवस 
 
 हाल ही में भारत सरकार ने घोषणा की है कि भारत में जेनेरिक दवाओं के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक वर्ष 07 मार्च को जन - औषधि दिवस मनाया जायेगा । 

 देश के सभी ब्लॉकों में 2020 तक कम से कम एक  प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना  ( पीएमबीजेपी) केंद्र स्थापित किया जायेगा । 
 
प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना की शुरूआत 01 जुलाई , 2015 को की गयी थी । इस योजना में सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक ( Generic ) दवाइयों के दाम बाजार मूल्य से कम किए जा रहे हैं । सरकार द्वारा जन औषधि स्टोर बनाए गए हैं , जहाँ जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं । 

प्रधानमंत्री जन औषधि अभियान मूलत : जनता को जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है ताकि जनता समझ सके  कि ब्रांडेड मेडिसिन की तुलना में जेनेरिक मेडिसिन कम मूल्य  पर उपलब्ध हैं , साथ ही इसकी गुणवत्ता में किसी तरह की  कमी नहीं हैं । ' प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के माध्यम से स्थायी और  नियमित कमाई के साथ स्वरोजगार का स्रोत भी उपलब्ध हो रहा है ।

Posted on by