गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवॉर्ड
हाल ही में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय को टीवी सिनेमा स्पॉट श्रेणी में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ' गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवॉर्ड , 2019 ' का प्रथम पुरस्कार मिला है । भारत को यह पुरस्कार टीवी सिनेमा स्पॉट श्रेणी में दिया गया ।
पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न श्रेणियों में प्रतिवर्ष गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म मल्टी - मीडिया पुरस्कार दिए जाते हैं । ‘ गोल्डन सिटी गेट ' देशों , महानगरों , क्षेत्रों और होटलों के लिए एक सृजनात्मक मल्टीमीडिया अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है । प्राप्त की गई प्रविष्टियों के आधार पर फिल्में और पर्यटन क्षेत्रों के अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा पुरस्कार देने का निर्णय लिया जाता है ।
आईटीबी , बर्लिन में यह पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है । ज्ञातव्य है कि पर्यटन मंत्रालय ने सितम्बर , 2017 में अतुल्य भारत 2 . 0 अभियान शुरू किया था । अतुल्य भारत 2 . 0 अभियान भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय का अभियान है ।
इस अभियान के तहत भारत के दर्शनीय अभियान के तहत भारत के दर्शनीय स्थलों के विज्ञापनों के द्वारा पर्यटकों को भारत में आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है । इस अभियान के तहत योग , वन्य जीवन , भोजन इत्यादि विषयों पर विज्ञान तैयार किये जाते हैं । 2 . 0 अभियान विश्वभर में जेनेरिक प्रमोशनों से बाजार आधारित प्रमोशनल योजनाओं एवं विषय - सामग्री सृजन में बदलाव क प्रतीक है ।