कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

कंप्यूटर शब्द 'कंप्यूट' शब्द से बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ है गणना । सामान्यता कंप्यूटर को आंकड़ों को प्रोसेस करने का यंत्र कहा जाता है।

* डाटा :  अशुद्ध तथ्य अंक और सांख्यिकी का समूह जिस पर प्रक्रिया करने सेे अर्थपूर्ण सूचना प्राप्त होती है।

* सूचना

 जिस डाटा पर प्रक्रिया  हो चुकी हो, वह सूचना कहलाती है अर्थपूर्ण तथ्य अंक या सांख्यिकी सूचना होती है। दूसरे शब्दों में डाटा पर प्रक्रिया होने के बाद जो अर्थपूर्ण डाटा प्राप्त होता है उसे सूचना कहते हैं।

* बिट

  यह कंप्यूटर  की स्मृति की सबसेे छोटी इकाई है यह स्मृति में एक बैनरी अंक 0 अथवा 1 को संचित जाना प्रदर्शित करती है। यह बाइनरी डिजिट का छोटा रूप है।

* बाइट

 यह कंप्यूटर की स्मृत की मानक इकाई है। कंप्यूटर की स्मृति में की- बोर्ड से दबाया गया प्रत्येक अक्षर अंक अथवा विशेष चिन्ह ASCII कोड मैं संचित होते हैं प्रत्येक कोड आठ बिट का होता है। इस प्रकार किसी भी अक्षर को स्मृृति में संचित करने के लिए 8 बिट्स मिलकर एक बााइट बनती है।

* भारत में कंप्यूटर का विकास

 विश्व में कंप्यूटर प्रोदौगिकी का प्रादुर्भाव तो 1940 के दशक के अंतिम वर्षों में ही हो गया था लेकिन भारत ने अपना पहला कंप्यूटर वर्ष 1956 में 1000000 रुपए में खरीदा। इस कंप्यूटर का नाम HEC-2M था तथा इसे कोलकाता स्थित, 'भारतीय सांख्यिकी संस्थान' में स्थापित किया गया।

Posted on by