आकार एवं कार्य करने के आधार पर कंप्यूटर को चार भागों में विभाजित किया जा सकता है ---
(1) माइक्रो कंप्यूटर
(2) मिनी कंप्यूटर
(3) सुपर कंप्यूटर
(4) मेनफ्रेम कंप्यूटर
( a) माइक्रो कंप्यूटर : यह कंप्यूटर आकार में छोटे होते हैं । इन कंप्यूटरों में माइक्रोप्रोसेसर का प्रयोग किया जाताा था इसलिए इन्हें माइक्रो कंप्यूटर कहते हैं इन कंप्यूटर्स को पर्सनल कंप्यूटर भी कहा जाता है ।पर्सनल कंप्यूटर को निम्न भागों में बांटा गया है।
(1) डेस्कटॉप कंप्यूटर
(2) लैपटॉप कंप्यूटर
(3) नोटबुक कंप्यूटर
(4) टेबलेट कंप्यूटर
(b) मिनी कंप्यूटर : मिनी कंप्यूटर आकार में बड़े होते हैं। मिनी कंप्यूटर की वर्ड लेंथ 32 बिट याा इससे अधिक होती है। मिनी कंप्यूटर का प्रयोग पेरोल अकाउंटिंग वैज्ञानिक प्रयोगों आदि के लिए किया जाता है।
(c) मेनफ्रेम कंप्यूटर : यह कंप्यूटर बड़ी कंपनियों एवं ऑफिसों में सरवर कंप्यूटर के लिए प्रयोग किए जाते हैं। इस कंप्यूटर पर एक साथ कई यूजर लॉगइन कर सकते हैं । इसकी मेमोरी बहुत अधिक होती है ।
(d) सुपर कंप्यूटर : सुपर कंप्यूटर शब्द का प्रयोग का पहली बार जब अमेरिका में वर्ष 1929 में हुआ था, तब बायनरी डिजिटल तकनीकी वाले आज के कंप्यूटरोंं का जन्म भी नहीं हुआ था उस समय यह शब्द गणना यंत्र बनाने वाली अमेरिकी कंपनी आईबीएम एक ऐसी भारी भरकम और डिजिटल गणना यंत्र की प्रशंसा में गड़ा गया था। जिसे अपने समय की सबसे तेज गणना मशीन माना जा रहा था ।