गुणवत्ता आश्वासन योजना
हाल ही में एनएबीएल ने बेसिक कपोजिट ( बीसी ) चिकि प्रयोगशालाओं ( प्रवेश स्तर ) के लिए गुणवत्ता आश्वासन योजना ( क्यूएएस ) नामक एक अन्य स्वैच्छिक योजना का शुभारंभ किया है ।
ब्लड ग्लूकोज , ब्लड काउंट्स , सामान्य संक्रमणों के लिए त्वरित परीक्षण , लिवर और गुर्दे के कार्य परीक्षण तथा मूत्र के नियमित परीक्षण जैसे ही बुनियादी नियमित परीक्षण करने वाली प्रयोगशालाएँ इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र होंगी ।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम दस्तावेज और नाममात्र का शुल्क निर्धारित किया गया है । यह योजना भारत की स्वास्थ्य प्रणाली में , जहाँ प्रयोगशालाएँ । अपनी सभी प्रक्रियाओं में गुणवत्ता की अनिवार्यताओं का अनुपालन करती हैं । जमीनी स्तर पर गुणवत्ता लाने में मदद करेगी ।
इससे गुणवत्ता की आदत विकसित होने के साथ - साथ प्रयोगशालाओं को एक निश्चित समय में 150 - 15189 की बैंच मार्क मान्यता प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी ।
प्रयोगशालाएँ किसी भी निश्चित समय में ISO - 15189 के अनुसार मान्यता प्राप्ति के लिए अपग्रेड की जा सकती हैं । देश के दूर - दराज के हिस्सों में स्थित अधिक से अधिक छोटी प्रयोगशालाओं को प्रोत्साहित करने और इस योजना का लाभ उठाने के लिए एनएबीएल देश के विभिन्न शहरों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी ।
इस योजना के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों , समुदाय स्वास्थ्य केंद्रों , डॉक्टरों के क्लीनिकों , छोटी प्रयोगशालाओं और छोटे नर्सिंग होम की प्रयोगशालाओं को भी गुणवत्ता युक्त प्रयोगशाला के परिणामों तक पहुँच उपलब्ध होगी । इस योजना के तहत सरकार ने 1 , 50 , 000 कल्याण केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है ।