जम्मू - कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के बाद भारत ने 15 फरवरी , 2019 को पाकिस्तान को दिया गया सर्वाधिक वरीयता वाले देश ( Most Favoured Nation - MFN ) का दर्जा वापस ले लिया । विदित हो कि भारत द्वारा पाकिस्तान को यह दर्जा वर्ष 1996 में दिया गया था । सर्वाधिक वरीयता वाले देश का दर्जा दिए जाने का निहित उद्देश्य देश - विशेष के साथ बिना भेदभाव के व्यापार प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होता है । इसके तहत दूसरे देश को व्यापार समझौते में वरीयता दी जाती है और सीमा शुल्क आदि में भी छूट दी जाती है । द्विपक्षीय व्यापार वित्तीय वर्ष 2018 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 2 . 40 अरब डॉलर का रहा जो भारत के कुल व्यापार का लगभग 0 . 4 % है । दोनों देशों के बीच हो रहा व्यापार भारत के पक्ष में है अर्थात MFN दर्जा दिए जाने के बावजूद भी आयात के मुकाबले भारत , पाकिस्तान को निर्यात अधिक करता है ।
भारत , पाकिस्तान को मुख्य तौर पर कपास , रंग , रसायन , सब्जियां और लोहा व इस्पात का निर्यात करता है जबकि वह फल , सीमेंट , मसाले , रसायन और चमड़े का आयात करता है । अवगत करा दे कि वित्तीय वर्ष 2017 - 18 में भारत द्वारा पाकिस्तान को 1,924.28 मिलियन डॉलर का निर्यात तथा भारत ने पाकिस्तान से 488 . 56 मिलियन डॉलर का आयात किया । भारत द्वारा पाकिस्तान को MFN का दर्जा स्थगित किए जाने के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर सीमा शुल्क में 200 % की बढ़ोत्तरी की गई है , जिससे भारत के लिए पाक का निर्यात करना और प्रतिस्पर्धी हो गया । भारत तीसरा सबसे बड़ा क्रयशक्ति समता वाला देश है । भारत का निर्यात पाकिस्तान के बाजार पर बहुत कम निर्भर होने के कारण इसे पश्चिम एशिया जैसे बाजारों में स्थानांतरित किया जा सकता है ।
WTO के किसी एक सदस्य देश द्वारा जब किसी अन्य सदस्य देश को सर्वाधिक वरीयता वाले देश का दर्जा दिया जाता है तो इसका मतलब है कि वह अपने व्यापारिक भागीदार देश के साथ सामान्य रूप से कभी भेदभाव नहीं करेगा और उसे व्यापार समझौतों में विशेष वरीयता या छूट ( उदाहरण के लिए उत्पादों पर निम्न सीमा शुल्क दर ) प्रदान करेगा । इस सिद्धांत को सर्वाधिक - तरजीही - राष्ट्र ( MFN ) की प्रक्रिया कही जाती है । यह GATT ( General Agreement on Tarifts and Trade ) 1994 के प्रथम अनुच्छेद में व्याख्यायित है जो वस्तुओं के व्यापार से संदर्भित है ।