विश्व के महादेश / महाद्वीप , एशिया महादेश

 • एशिया पृथ्वी का सबसे बड़ा महादेश है , जो पृथ्वी के 29.5 % भाग पर फैला हुआ है । 
• एशिया महादेश के उत्तर में आर्कटिक सागर , दक्षिण में हिन्द महासागर , पूर्व में प्रशान्त महासागर तथा पश्चिम में यूराल पर्वत स्थित है ।
• विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम ( भारत ) तथा सर्वाधिक ऊँची पर्वतीय चोटी माउण्ट एवरेस्ट ( नेपाल ) है । 
• विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल ( रूस ) एशिया में स्थित है । 
• विश्व का सबसे ठण्डा स्थान बर्खोयांस्क ( रूस ) रूस के एशियाई भाग को साइबेरिया कहते हैं । एशिया में , एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद ( पाकिस्तान ) है ।
• क्षेत्रफल के अनुसार एशिया का सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालदीव है । चीन तथा मंगोलिया की सीमा पर गोबी मरुस्थल है । 
• विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर एशिया में स्थित है । विश्व का सबसे ऊंचा पठार तिब्बत का पठार एशिया में स्थित है । इसे विश्व की छत ' की उपमा दी गई है ।

Posted on by