अफ्रीका महादेश
• क्षेत्रफल में अफ्रीका महाद्वीप एशिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा महादेश है । अफ्रीका को अन्धा / काला महादेश भी कहा जाता है ।
• अफ्रीका से कर्क रेखा , मकर रेखा तथा विषुवत रेखाएँ गुजरती हैं । विश्व की सबसे लम्बी नदी नील तथा सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा अफ्रीका में स्थित है । अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर किलिमंजारो है ।
• विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल अजीजिया ( लीबिया ) अफ्रीका में स्थित है । अफ्रीका की कांगो नदी भूमध्य रेखा को दो बार तथा लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है ।
• करीबा बॉध जम्बेजी नदी पर स्थित है । यह जाम्बिया तथा जिम्बाब्वे के मध्य स्थित है ।
• अफ्रीका का सबसे उत्तरी बिन्दु अलघिराम प्वॉइण्ट ( ट्यूनीशिया ) तथा दक्षिणतम बिन्दु केप अगुलहास ( दक्षिण अफ्रीका ) है । ।
• इथियोपिया , सोमालिया तथा जिबूती को हॉर्न ऑफ अफ्रीका कहा जाता है ।
• जायरे का कटंगा पठार ताँबा के भण्डार के लिए प्रसिद्ध है । दक्षिण अफ्रीका का विटवाटर्स लैण्ड सोना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है । नाइजीरिया को तेलताड़ का देश कहा जाता है ।