परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह

    नायक यदुनाथ सिंह का जन्म 21 नवंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के समीप खजूरी ग्राम में हुआ था। यह नवंबर में सेना में भर्ती हुए। वर्ष 1947-48 के भारत पाकिस्तान युद्ध में राजपूताना राइफल्स की पहली बटालियन की ओर से कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में तैनात थे।  6 जनवरी 1948 को वे मात्र 9 सैनिकों की टुकड़ी के साथ टैनधार में डटे हुए थे। उन्होंने अपनी टुकड़ी की जमावट इस प्रकार की शत्रु को पीछे हटना पड़ा। एक बार मात खाने के पश्चात शत्रु में पुनः आक्रमण किया। इस हमले में यदुनाथ सिंह के चार सिपाही घायल हो गए। इस हमले में शत्रु की संख्या काफी अधिक थी। यदुनाथ सिंह के सभी साथी घायल हो चुके थे।

    ऐसे में उन्होंने अकेले ही स्टैंनंगन से गोलियों की बौछार करते हुए शत्रु के खेमे में हड़कंप मचा दिया। इसी बीच तीसरी पैरा राजपूत बटालियन भी टैनधार की तरफ आ गई। इस बटालियन की टुकड़ी के आने तक यदुनाथ सिंह अकेले ही अपने मोर्चे को सुरक्षित रखा। इसी बीच शत्रु की एक गोली लगने से वह शहीद हो गए। तथा दूसरी सैन्य टुकड़ी ने तब तक मोर्चा संभाल लिया था। इस असाधारण वीरता के लिए उन्हें भारत सरकार ने 26 जनवरी 1950 को परम वीर चक्र से नवाजा।

Posted on by