किसी पर्वत अथवा पहाड़ी में स्थित मिचली भाग जिससे होकर स्थल मार्ग गुजरता है, उसे दर्रे कहा जाता हैं| परिवहन, व्यापार, युद्ध अभियानों और मानवीय प्रवास में इन दर्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है| भारत के अधिकतर दर्रे हिमालय क्षेत्र यू पश्चिमी घाटी में पाये जाते हैं , जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में स्थित कराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊंचा दर्रा 5654 मीटर है तथा बुर्जिल दर्रा श्रीनगर के गिलगित प्रदेश से होकर गुजरती है। तथा नाथूला दर्रा उत्तराखंड के कुमायूं क्षेत्र में स्थित है।
भारत में स्थित महत्वपूर्ण दर्रे:-
* पीर पंजाल दर्रा से कुलगांव से कोठी जाने का मार्ग गुजरता है।
* सिपकी ला शिमला हिमाचल प्रदेश से तिब्बत को जोड़ता है।
* बडालाचा दर्रा से मंडी से लेह जाने वाली मार्ग गुजरती है।
* माना दर्रा हिमालय क्षेत्र में भारत और तिब्बत के बीच स्थित है, जिसे चिरबितया ला या डूंगरी ला भी कहा जाता है उत्तराखंड राज्य में नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व से जास्कर पर्वत श्रेणी के पूर्वी छोर तक फैला हुआ है। इस धरा में देवताल झील है जहां से अलकनंदा की सहायक नदी सरस्वती का उद्गम होता है।
* सिक्किम में स्थित नाथूला दर्रा हिमालय क्षेत्र में समुद्र तल से 4508 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है । भारतीय क्षेत्र में सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 52 किलोमीटर पूर्व में स्थित नाथू ला चीनी क्षेत्र में तिब्बत के पठार की चुंबी घाट मे खुलता है।