अटलांटिक महासागर के दक्षिणी गोलार्ध में पाई जाने वाली जल धाराएं-

दक्षिणी गोलार्ध में भूमध्य रेखा के पास 0° अक्षांश से 10° अक्षांश तक जो जल धारा बहती है दक्षिण विषुवत जल धारा कहलाती है। और जैसे ही यह जलधारा आगे बढ़ती है पूर्वी दक्षिण अमेरिका के कारण दक्षिण की ओर मुड़ जाती हैं चूंकि पूर्व में ब्राज़ील है अतः ब्राज़ील जल धारा कहलाती है।


और आगे बढ़ने पर इसका मिलन नीचे की ओर से आ रही फॉकलैंड जलधारा  से होता है, जिससे पुनः अटलांटिक महासागर के दक्षिणी गोलार्ध में भी ठंडी और गर्म जलधारा के मिलने से मछली पालन के लिए अनुकूल स्थान प्राप्त होता है।

और आगे जब यह बढ़ती है तो इन्हें दक्षिणी अटलांटिक प्रवाह की संज्ञा दी जाती है, और फिर ऊपर की ओर मुड़  जाती हैं जिसे बेंगुएला जल धारा कहा जाता है। बेंगुएला धारा एक ठंडी जलधारा है, जो दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी तट के सहारे उत्तर दिशा में प्रवाहित होती है तथा दक्षिणी विषुवत रेखीय  धारा में मिल जाती है ।अफ्रीका के तट के समीप ठंडा महासागरीय जल नीचे से उठकर सतह तक आता है, जिसके मिलने से यह धारा और अधिक ठंडी हो जाती है ।

Posted on by