परमवीर चक्र विजेता मेजर धन सिंह थापा

मेजर धन सिंह थापा-

    मेजर धन सिंह थापा का जन्म 10 अप्रैल 1928 को शिमला में हुआ था। मेंजर थापा अक्टूबर 1949 को एक कमी शंड अधिकारी के तौर पर आठवीं गोरखा राइफल्स की तीसरी बटालियन में शामिल हुए। वर्ष 1962 के भारत चीन युद्ध के दौरान वे लद्दाख में एक अग्रिम चौकी पर कमान संभाल रहे थे।

    20 अक्टूबर 1962 को उस चौकी पर चीन ने भारी गोलीबारी तथा मोर्टर से आक्रमण कर दिया। हालांकि मेजर धन सिंह थापा के पास अधिक सैनिक नहीं थे। परंतु उन्होंने शत्रु को व्यापक क्षति पहुंचाई। शत्रु ने कुछ समय पश्चात पुनः आक्रमण किया लेकिन इस बार भी मेजर थापा व उनके साथियों ने वीरता से शत्रुओं का सामना करके उनके आक्रमण को विफल कर दिया।

    अपने तीसरे आक्रमण में चीनी पैदल सेना और टैंक अपने साथ लेकर आई। अब तक मेजर थापा के बहुत से जवान भी हताहत हो चुके थे। अंततः मेजर थापा ने आमने-सामने की लड़ाई में शत्रु के अनेक सैनिक  को मार गिराया। अन्त में स्वयं भी शत्रु के हाथों पकड़े गए। बरसो की यातना सहने के पश्चात अंन्ततः चीन सरकार ने उन्हें रिहा कर दिया। इस वीरता के लिए उन्हें भारत सरकार ने वर्ष 1963 में परम वीर चक्र से सम्मानित किया।

Posted on by