प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक प्राप्त हुए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान:

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 04 अप्रैल 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'जायेद मेडल' से नवाजने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और यूएई के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है.

यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद ने ट्वीट कर इसका घोषणा किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को सियोल शांति पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया था. इससे पहले यह सम्मान महारानी एलिजाबेथ, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, व्लादिमीर पुतिन, निकोलस सरकोजी, शी जिनपिंग और एंजेला मर्केल को मिल चुका है.

फिलिप कोटलर पुरस्कार:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 14 जनवरी 2019 को नई दिल्ली में पहली बार फिलिप कोटलर प्रेसिडेंसियल सम्मान सम्मानित किया गया था. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया था कि हर वर्ष राष्ट्रीय नेता को दिए जाने वाले इस सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बार सम्मानित किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चयन ‘‘देश को उत्कृष्ट नेतृत्व’’ प्रदान करने के लिये किया गया था. इसके अनुसार, अथक ऊर्जा के साथ भारत के लिये उनकी निःस्वार्थ सेवा की वजह से देश ने बेहतरीन आर्थिक, सामाजिक और प्रौद्योगिकीय विकास किया है. फिलिप कोटलर नॉर्थवेस्टरन यूनिवर्सिटी, केलॉग स्कूल ऑफ मेनेजमेंट में मार्केटिंग प्रोफेसर हैं. इन्हीं के सम्मान में हर वर्ष यह पुरस्कार देश के सबसे लोकप्रिय नेता को दिया जाता है. वे मार्केटिंग (विपणन) पर 55 से अधिक विपणन पुस्तकों के लेखक है.

सियोल शांति पुरस्कार:

सियोल शांति पुरस्कार-2018 के चेयरमैन क्वॉन ई-हायोक की अध्यक्षता में सियोल के जंग-यू में हुई चयन समिति की बैठक के बाद 24 अक्टूबर 2018 को यह फैसला लिया गया कि भारत में अमीर और गरीब के बीच के सामाजिक और आर्थिक अंतर को कम करने हेतु प्रधानमंत्री मोदी ने मोदीनॉमिक्स द्वारा सराहनीय कार्य किया है जिसके चलते उन्हें सियोल शांति पुरस्कार दिया जायेगा.

बारह सदस्यीय चयन समिति ने विश्व भर के 100 से ज्यादा प्रत्याशियों के बीच से एक कड़ी, उद्देश्यपरक और गहन मंत्रणा के बाद विजेता का चुनाव किया है. अब तक 13 अन्य लोगों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है जिनमें से चार को नोबेल शांति पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है.

Posted on by