अरावली-
इसका निर्माण प्रीकैम्बियन युग में हुआ है।
इस पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर है जो माउंट आबू पहाड़ी पर स्थित है। जैनों की प्रसिद्ध दिलवाड़ा मंदिर ही माउंट आबू पर स्थित है। अतः यह सबसे पुरानी पर्वतमाला है।
सतपुड़ा-
इस पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ है जो महादेव पर्वत पर स्थित है। यह पर्वत माला पश्चिम में राजपिपला पहाड़ियों से प्रारंभ होकर महादेव एवं मैकाल पहाड़ियों के रूप में छोटा नागपुर पठार तक विस्तृत है। मैकाल पहाड़ी का सर्वोच्च शिखर अमरकंटक है। अमरकंटक से ही नर्मदा तथा सोन नदी निकलती है। पंचमढ़ी भी महादेव पर्वत पर ही स्थित है। अतः यह एक ब्लॉक पर्वत है जिसके उत्तर एवं दक्षिण में नर्मदा एवं ताप्ती भ्रंश घाटिया स्थित है।
हिमालय-
हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है, यह विश्व की सबसे ऊंची चोटी है। हिमालय टर्शियरी काल का अल्पाइन क्रम का नवीन मोड़दार पर्वत है। नेपाल के लोग माउंट एवरेस्ट चोटी को सागरमाथा के नाम से भी पुकारते हैं।
नीलगिरी-
नीलगिरी पर्वतमाला की सर्वोच्च चोटी डोडाबेट्टा (तमिलनाडु) है। यह दक्षिणी भारत की दूसरी सर्वोच्च चोटी है। नीलगिरि पर ही उद्-गमंडल नामक पर्यटन स्थल है, जो तमिलनाडु में है। अन्नामलाई की सर्वोच्च चोटी अनाईमुडी है जो दक्षिण भारत की सर्वोच्च चोटी है, यह भी नीलगिरी पर्वतमाला पर पाई जाती है।