भूमध्य रेखा के नीचे दक्षिणी गोलार्ध में
0° - 10° अक्षांश तक जो जलधारा प्रवाहित होती है ।उसे दक्षिणी विषुवत जलधारा कहते हैं।
दक्षिणी गोलार्ध में महासागरीय धाराएं anticlockwise चलती है इसलिए दक्षिणी विषुवत धारा पश्चिम कि ओर आगे बढ़कर पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के तट से होती हुई दक्षिण की ओर घूम जाती है। तब इसे पूर्वी ऑस्ट्रेलिया जलधारा कहते हैं।
इसके प्रवाहित होने की दिशा भूमध्य रेखा से ध्रुव की ओर है अतः ये गर्म धारा है। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया जलधारा आगे बढ़कर दक्षिणी प्रशांत प्रवाह कहलाती है।
दक्षिणी प्रशांत प्रवाह आगे जाकर दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट से उत्तर दिशा की ओर मुड़ जाता है, यहां पेरू देश है इसलिए इसे पेरू जलधारा या फिर हमबोल्ट जलधारा कहा जाता है।
महत्त्वपूर्ण तथ्य-
भूमध्य रेखा के ऊपर-नीचे 0° - 10° अक्षांश में गर्म महासागरीय धाराएं पायी जाती हैं। इसलिए दक्षिणी विषुवत धारा गर्म जलधारा है।
पूर्वी ऑस्ट्रेलिया भी गर्म धारा है, क्योंकि इसकी बहने की दिशा भूमध्य रेखा से ध्रुव की ओर है जबकि पेरू(हम्बोल्ट) एक ठण्डी जलधारा है । अतः ये ध्रुव से भूमध्य रेखा की ओर प्रवाहित होती है।