माप-तौल ( measurements) विषय से संबंधित बेसिक जानकारियां

किसी भी विषय को पढ़ने से पहले उसकी बेसिक बातों को जानना आवश्यक है। इसलिए सबसे पहले इस ई -नोट में मेरे द्वारा भौतिकी में प्रयोग होने वाले शब्दों की बेसिक जानकारी दी गई है।

भौतिक राशियां

भौतिक राशियां उन्हें कहा जाता है जिन्हें मापा या तोला जा सकता हौ। भौतिक राशियों को लिखते समय पहले राशि का संख्यात्मक मान और फिर राशि का मात्रक लिखते हैं।

संख्यात्मक मान = संख्यात्मक मान किसी राशि (वस्तु) की मात्रा को बताता है।

मात्रक = मात्रक राशि का प्रकार बताती है अर्थात राशि किस चीज को व्यक्त कर रही हैं। मात्रक, भौतिक राशियों को व्यक्त करने के लिए प्रयोग किए जाने वाला एक मानक होता है। मानक (standard) का अभिप्राय किसी केंद्रीय अधिकारी (Central authority) द्वारा स्वीकृत (recognised) निश्चित माप वाले पैमाने से होता है। अर्थात सरकार द्वारा माप तोल के नियमों और उनका अनुरक्षण करने के लिए बनाए गए संस्थान से है, और यह संस्थान माप-तोल के बाटों और अन्य नियमों को बनाते हैं। जैसे भारत में माप तोल से संबंधित “राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला है।

जैसे किसी पैकेट पर एक किलोग्राम लिखा है जिसका मतलब है कि इस पैकेट में 1 किलोग्राम भार है तथा kg मात्रा इसके कार्य द्रव्यमान को दर्शाता है।

परिमाण (magnitude) :- भौतिक राशियों को मापने के लिए कम से कम एक संख्यात्मक मान (numerical value) तथा मात्रक (Unit) की आवश्यकता होती है। इन दोनों को सम्मिलित रूप से भौतिक राशि का परिमाण कहते हैं।

जिन राशियों को मापने - तौलनेे के लिए संख्यात्मक मान और मात्रक की आवश्यकता होती है, तो उस  संख्यात्मक मान और मात्रक (UNIT)  दोनों को, उस राशि का परिमाण कहते हैं। जैसे :- 5kg, में 5 संख्यात्मक मान और kg मात्रक (UNIT) है।

भौतिक राशियों और उनके के प्रकारों का वर्णन अगले e note  में किया जाएगा।

Posted on by