पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार और अमेजिंग इंडियन पुरस्कार

पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार -

    यह पुरस्कार पंडित हरिदत्त शर्मा स्मारक ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार पत्रकारिता, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले को प्रदान किया जाता है। पंडित हरीदत्त शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता और एक सक्रिय राजनीतिक नेता होने के साथ-साथ हिंदी के पत्रकार भी थे।

    भारत के उपराष्ट्रपति रहे डॉ एम हामिद अंसारी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यावरण और वन मंत्री डॉ एम वीरप्पा मोइली को पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 22 जनवरी 2014 को प्रदान किया गया था। डॉक्टर एम वीरप्पा मोइली को यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि एवं कर्नाटक लोकसेवा और देश को उनके योगदान के कारण दिया गया है।

    एम वीरप्पा मोइली भारतीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिक है। वर्ष 2009 मैं हुए आम चुनाव में कर्नाटक के चीकअब्बलपुर चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट पर 15वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। एम वीरप्पा मोइली ने 'श्री रामायण महाव्यासनाम' नामक महाकाव्य की कन्नड़ भाषा में रचना की है जो पांच खंडों में विभक्त है।

अमेजिंग इंडियन पुरस्कार-

    भारत के उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी ने 6 फरवरी 2014 को अरुणिमा सिन्हा को अमेजिंग इंडियन पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्हें यह पुरस्कार विकलांगता के बावजूद माउंट एवरेस्ट पर स्केटिंग करने के लिए प्रदान किया गया था। उन्होंने 21 मई 2013 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की थी। अरुणिमा सिन्हा उत्तर प्रदेश की पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल और फुटबॉल खिलाड़ी भी रही हैं।

Posted on by