गुजरात, मालवा, मेवाड़ और खानदेश क बारे में बताएं?

गुजरात प्रांतीय राज्य :-

गुजरात को दिल्ली सल्तनत में मिलाने का कार्य अलाउद्दीन खिलजी ने राजा कर्ण को 1297 ईस्वी में परास्त करके किया| मोहम्मद तुगलक ने जफर खान को गुजरात का सूबेदार नियुक्त किया| जिसने 1407 ईस्वी में खुद को गुजरात का स्वतंत्र शासक बना लिया|  जफर खान को मुजफ्फर शाह की उपाधि दी गई थी| मुजफ्फर शाह की मृत्यु के बाद उसका पुत्र अहमद शाह सुल्तान बना| उसने नव स्थापित अहमदाबाद को अपनी राजधानी बनाया | उसने अहमदाबाद में एक जामा मस्जिद का निर्माण कराया | महमूद बेगड़ा 1458-  1511 ईसवी अपने वंश का महानतम शासक था|  उसने चंपानेर एवं गिरनार के किलो को जीता इसलिए उसे बिगड़ा  कहा जाने लगा| उसने मुस्तफाबाद नगर की स्थापना की| उसने सिद्ध पुर मंदिर का विनाश किया और गुजरात में पहली बार हिंदुओं पर जजिया कर लगाया 1545 में मुगल बादशाह अकबर ने गुजरात को अपने साम्राज्य में मिला लिया था|

 मालवा प्रांतीय राज्य :-

अलाउद्दीन खिलजी ने मालवा को दिल्ली सल्तनत का अंग बन आया था| तैमूर आक्रमण के बाद दिलावर खान गोरी ने मलवा के स्वतंत्रता की घोषणा की| दिलावर खान का पुत्र होसंग शाह शासक बना | जिसने नर्मदा नदी के किनारे होशंगाबाद शहर बसाया था| उसने मांडू को अपनी राजधानी बनाई|  महमूद शाह 1436-1469 ईसवी ने मालवा में खिलजी वंश की नींव डाली| मेवाड़ के राजा राणा कुंभा से हुए युद्ध में दोनों शासकों ने अपनी अपनी विजय का दावा किया| राणा कुंभा ने चित्तौड़ में विजय स्तंभ बनवाया और महमूद खिलजी ने मांडू में 7 मंजिल वाला स्थापित किया| अकबर ने मालवा को मुगल साम्राज्य में मिला लिया था|

मेवाड़ आधुनिक उदयपुर :-

अलाउद्दीन खिलजी ने 1303 ईस्वी में मेवाड़ को जीतकर दिल्ली सल्तनत में मिलाया था| उस समय मेवाड़ का शासक राणा रतन सिंह गहलोत राजपूत वंश का था| गहलोत वंश की एक शाखा सिसोदिया वंश के हमीर देव ने मेवाड़ राज्य की स्थापना कि थी| इस राजवंश का एक महान शासक राणा कुंभा था| उसने मालवा के विरुद्ध सफलता प्राप्त करने के उपलक्ष में 1448 ईस्वी में चित्तौड़ में तीर्थ स्थान बनवाया| जिसे हिंदू देव शास्त्र का चित्रित कोष कहा गया था | उसके जयदेव गीतगोविंद पर  रसिकप्रिया नामक टीका लिखा गया था| 1527 में खानवा के युद्ध में बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया एवं हल्दीघाटी की लड़ाई में महाराणा प्रताप को पराजित किया| अंत में जहांगीर के समय मेवाड़ ने मुगल अधिपत्य को स्वीकार कर लिया |

खानदेश :-

खानदेश के स्वतंत्र राज्य की स्थापना मलिक राजा फारूकी ने कि| उसकी राजधानी बुरहानपुर थी और असीरगढ़ का किला एक शक्तिशाली सैन्य अड्डा था| अकबर ने 1601 ईसवी में खान देश को मुगल साम्राज्य में सम्मिलित कर लिया था|

Posted on by