सुशासन (Good Governance) - भाग 2

 सुशासन के क्रम में विश्व बैंक ने ऐसी कौन सी शर्तें रखी थी। आइए जानते हैं-

विश्व बैंक द्वारा वर्णित विशेषताओं का केंद्र बिंदु राजनीतिक एवं प्रशासनिक पहलू है। जो कि शासन के दो मौलिक आधार स्तंभ है।

* राजनीतिक प्रणाली को जनता के प्रति उत्तरदाई ही नहीं होना चाहिए बल्कि इसके अंतर्गत मौजूदा व्यवस्था में जनता के द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

*राजनीतिक सत्ता को अपनी वैधानिकता सुनिश्चित करने के लिए नियमित आधार पर चुनाव संपन्न किया जाना चाहिए।

*समाज के विभिन्न वर्गों की शासन प्रणाली में समुचित भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए। जैसे- सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आदि।

*एक स्थापित वैधानिक रूपरेखा होनी चाहिए जो कि विधि के शासन तथा स्वतंत्र न्यायपालिका के गठन पर आधारित हो ताकि इसके माध्यम से सामाजिक शोषण, मानवाधिकार तथा सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सके।

* नौकरशाही के उत्तरदायी होने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए तथा शासन तंत्र के अन्दर ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए जो की लोक सेवकों की उपलब्धियो को गुुुणात्मक आधार पर परिभाषित किया जा सके।

* सूचना एवं विचारों की अभिव्यक्ति होनी चाहिए क्योंकि नीति निर्धारण एवं निर्णय प्रक्रिया हेतु यह आवश्यक है कि सरकारी सूचनाओं का विश्लेषण विभिन्न व्यवसायिक समूह द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आधार पर किया जाना चाहिए।

*एक ऐसे प्रशासनिक तंत्र को विकसित किया जाए जो की कार्यकुशलता एवं प्रभावशीलता की विचारधारा के अनुरूप अपने कार्यों का संचालन कर सके।

* सरकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच अधिक परस्पर सहयोग को विकसित किया जाए।

Posted on by