एक जनपद एक उत्पाद योजना।

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक नवोन्मेषी योजना एक जनपद एक उत्पाद का शुभारंभ किया गया । इस योजना के तहत प्रत्येक जिले की खास शिल्प उत्पाद को चिन्हित कर उसके उत्पादन तथा विपणन को प्रोत्साहित किया जाएगा,  अपने समावेशी उद्यमिता संवर्धन तथा रोजगार सृजन विशेषताओं के कारण से उत्तर प्रदेश के रूपांतरण के अभिकर्ता की संज्ञा भी दी जा रही है इससे ना केवल उत्तर प्रदेश अपितु पूरे भारत के विकास में भी सहायता प्राप्त होने का अनुमान है -

  • योजना की सर्वोत्तम विशेषता इसकी रोजगार सृजन संभावना तथा स्थानीय शिल्प उत्पादों के उत्थान को लेकर है योजना से प्रतिवर्ष 500000 नए रोजगार और शुरू  करने की संभावना है ।
  • योजना के तहत एक जनपद एक उत्पाद के उत्पादन एवं विवरण को प्रोत्साहित किया जाएगा इससे ना केवल स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर भी स्थानीय उत्पादों का प्रचार होगा। इससे जनपद स्तर के कर्म कारों की आय बढ़ेगी तथा इससे उनके उत्पादकता संवर्धन हेतु निवेश भी बढ़ेगा ।
  • आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में 2% की वृद्धि का अनुमान है ।
  • जनपद स्तर पर उत्पादन बढ़ने से सीमांत व्यक्ति भी लाभान्वित होंगे जो समावेशी विकास के दर्शन की भी अनुकूल है जनपद स्तर पर किसानों के लिए भी लाभदायक होगी क्योंकि इससे उन बाहों में जिसमें कृषि कार्य नहीं होते हैं यह किसानों की अतिरिक्त आय के साधन बन सकती है।
  • इस प्रकार यह आम उद्योगों की तरह कृषि की कीमत पर नहीं अभी तक कृषि को साथ लेकर चलने वाली पहल है ।
  • उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त इस योजना से पूरे भारत की आय में वृद्धि की  संभावना है, क्योंकिि इसका सकल प्रभाव भारत की जीडीपी को बढ़ाने वाला होगा।
  • स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्धता से प्रवसन एवं अंतर राज्य में द्वंद भी न केवल जीता रहेगा अपितु इससे स्थानीय वस्तुओं की अंतर राज्य प्रतिस्पर्धा में भी वृद्धि होगी क्योंकि अन्य राज्य भी अपने स्थानीय उत्पादों का प्रसार करेंगे।
  • इसका समग्र प्रभाव भारतीय उत्पादन में वृद्धि के रूप में होगा। स्थानीय उत्पादों में निर्यात की भी बहुत बड़ी संभाव्यता है यह प्रकृति के होते हैं ।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में यदि सही तरीके से प्रचार-प्रसार हो तो यह स्थानीय उत्पाद विदेशी मुद्रा अर्जन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
Posted on by