आधुनिकीकरण से भारतीय समाज किस प्रकार लाभान्वित है (भाग-1)

आधुनिकीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा व्यक्ति के विचारों, व्यवहारों में आधुनिकता का समावेश होता है। यह मानव अधिकार, समानता, सामाजिक न्याय, विकास एवं नागरिक अधिकार आदि से जुड़ा हुआ है। आधुनिक विचारों के आगमन से अनेक सामाजिक अंधविश्वासों पर कुठाराघात हुआ है, तो वहीं इससे कुछ नकारात्मक तत्व भी उभरकर सामने आए हैं। आधुनिकीकरण से भारतीय समाज पर भी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव दिखाई दे रहे हैं :-

सकारात्मक परिवर्तन :-

  • आधुनिकी करण का व्यापक प्रभाव समाज की मूल कोशिका परिवार पर देखा जा सकता है। संयुक्त परिवार और एकांकी परिवार में परिवर्तित होता जा रहा है।
  • सामाजिक कुरीतियों जैसे - विधवा विवाह निषेध, बाल विवाह, आदि हतोत्साहित हुए हैं तथा अंतर जातीय विवाह को मान्यता मिली है।
  • महिलाओं को पुरुषों के समान बराबरी के आधार पर तलाक देने का अधिकार भी प्राप्त हुआ है।
  • कृषि क्षेत्र में परंपरागत कृषि के स्थान पर मुनाफे की प्रवृत्ति का विकास हुआ है। इससे जजमानी व्यवस्था, जो वस्तु विनिमय आधारित थी में परिवर्तन हुआ है तथा उसकी जगह पर नकद आधारित व्यवसायिक सेवाओं का उदय हुआ है।
  • आधुुनिकीकरण मानव अधिकार समानता सामाजिक न्याय विकास एवं नागरिक अधिकार आदि से जुड़ा हुआ है ।
  • आधुनिक विचारों के आगमन से अनेक सामाजिक अंधविश्वास पर कुठाराघात हुआ है तो वही इससे कुछ नकारात्मक तथ्य भी उभर कर सामने आए हैं।
  • आधुनिकी करण से भारतीय समाज पर भी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के भाव दिखाई दे रहे हैं ।
Posted on by