अंतरिक्ष मलबा क्या है?

अंतरिक्ष यात्रा या अंतरिक्ष अन्वेषण ब्रह्माण्ड की खोज और उसका अन्वेषण अंतरिक्ष की तकनीकों का उपयोग करके करने को कहते हैं। अंतरिक्ष का शारीरिक तौर पर अन्वेषण मानवीय अंतरिक्ष उड़ानों व रोबोटिक अंतरिक्ष यानो द्वारा किया जाता है। विगत 70 वर्षों में अनेकों अंतरिक्ष अन्वेषण हुए ताकि खगोल विज्ञान, ताराभौतिकी, ग्रहीय विज्ञान एवं भू विज्ञान, वायुमंडलीय विज्ञान एवं सैद्धांतिक भौतिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान किया जा सके।

मलबे से तात्पर्य यह है कि कुछ ऐसा अवशेष जो नष्ट हो गया हो या टूट गया हो। जब अंतरिक्ष मलबे की बात आती है, तो यह सौर मंडल के खगोलीय पिंड जैसे क्षुद्रग्रह, धूमकेतु, और उल्कापिंड (बाहरी अंतरिक्ष में एक छोटी चट्टानी या धातु निकाय) में पाए जाने वाले प्राकृतिक मलबे को संदर्भित करता है। लेकिन आज के सन्दर्भ में ये अंतरिक्ष के मलबे में खंडित और पुराने उपग्रहों और रॉकेट के अवशेषों को भी शामिल किया जाता है क्योंकी यह अवशेष भी पृथ्वी के कक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल के कारण घूमतें रहतें हैं और एक दुसरे से टकराते रहते हैं तथा मलबे पैदा करते हैं। इनकी संख्या अंतरिक्ष में दिन-प्रतिदिन बढती ही जा रही है।
कारण-
अंतरिक्ष मलबे में न केवल क्षुद्रग्रहों, धूमकेतु, और उल्कापिंडों के टुकड़े टुकड़े होते हैं बल्कि पुराने उपग्रहों के टुकड़े, रॉकेट ईंधन, पेंट फ्लेक्स, जमे हुए तरल शीतलक भी शामिल हैं।

दुसरे शब्दों में कहे तो, ये मानव निर्मित मलबे हैं जो अंतरिक्ष में पृथ्वी का चक्कर लगा रहे होते हैं और जो उपयोगी नहीं रह गए हैं।

Posted on by