उद्यमी शासन से अभिप्राय है कि सरकार नौकरशाही प्रवृत्ति को छोड़कर निजी उद्यम की भांति व्यवहार करती है। उद्यमी शासन की संकल्पना का विकास नवीन लोक प्रबंधन के साथ साथ हुआ है। रीइंवेंटिंग गवर्नेंस अर्थात पुनरकल्पित शासन में 10 सूत्रीय कार्यमूलक विशेषताओं का सुझाव दिया गया है।
* नौकरशाही पर नियंत्रण कम किया जाना चाहिए अर्थात प्रभावी नियंत्रण होना चाहिए।
* लोक संगठनों के कार्य का मूल्यांकन उसके उत्पादन के आधार पर किया जाना चाहिए।
* लोक संस्थाओं में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए जिससे जनता के पास अधिक विकल्प उपलब्ध हो।
* वे अपने लक्ष्यों के द्वारा संचालित होते हैं न कि नियम विनियम द्वारा।
* सरकार समस्या उत्पन्न होने पर सक्रिय होती है, इसके स्थान पर सरकार को चाहिए कि वह समस्या उत्पन्न ही न होने दे।
* सरकार उन लोगों को जिनको वह सेवाएं प्रदान करती है, उसे अपना ग्राहक समझना चाहिए।
* सरकार को केवल व्यय करने के स्थान पर धनार्जन की ओर ध्यान देना चाहिए।
* सत्ता का विकेंद्रीकरण कर सहभागी प्रबंधन की ओर बल दिया जाना चाहिए।
* अधिकारी तंत्र के नियंत्रण के स्थान पर बाजार का नियंत्रण अधिक अच्छा है।
* सरकार अनेक सेवाएं स्वयं संचालित करती है जबकि सरकार को निजी क्षेत्रों स्वैच्छिक संगठनों को समस्याओं को हल करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।