संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अबूधाबी अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले 2019 में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भारत को चुना।यह पुस्तक मेला 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2019 के मध्य आयोजित किया जाएगा।
इस मेले में यूएई की आधुनिकता के साथ-साथ इसके सांस्कृतिक और साहित्यिक कामों को भी प्रदर्शित किया जाएगा और
इसका मुख्य उद्देश्य यूएई की समृद्ध विरासत को भी उजागर करना है।
भारत को सम्मान-
यूएई ने यह घोषणा कर भारत को एक फिर से बड़ा सम्मान दिया है। यूएई को उम्मीद है कि इस मेले में भारत की भागीदारी विभिन्न गतिविधियों के साथ आगंतुकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि करेगी।
मुख्य बिंदु-
UAE में काफी संख्या में भारत के लोग रहते हैं।मेले में भारत की भागीदारी से बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।
दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत को इस मेले में अतिथि के रूप में चुना गया है।गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भारत के लिए विशेष रूप से एक इंडियन पवेलियन बनाया जाएगा जिसमें भारतीय लेखक, और साहित्यिक विद्वान उपस्थित होगे।यूएई ऐसे सभी भारतीय लेखकों की मेजबानी करेगा जो अपने देश के साहित्य और कला के लिए राजदूत के रूप में काम करेंगे।इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भारत का चयन भारत और अरब दुनिया के बीच गहरे संबंधों कोई स्पष्ट करता है।भारत को 29वीं इस मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर का सम्मान देना और 04 अप्रैल 2019 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई के सबसे बड़े सम्मान जायेद मेडल से सम्मानित करना भारत और खाड़ी देशों के गहरे संबंधों को दर्शाता है।