हंगरी के शोधकर्ताओं के अनुसार मंगल ग्रह के उल्कापिंड में खनिजीय जीवाश्म वाले कई जीवाणु मिले हैं।
ऑस्ट्रेलिया में ड्रोन से कुछ सामानों की डिलिवरी सर्विस शुरू करने के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है।
श्रीलंका ने चीन के सहयोग से निर्मित 26.75 किलोमीटर लंबी एक नई रेलवे लाइन खोली है जो उसके मतारा और बेलियत्ता शहर को जोड़ेगी।
न्यूजीलैंड की संसद ने 15 मार्च 2019 को हुए आतंकी हमले के बाद देश के बंदूक कानून में संशोधन के पक्ष में मतदान किया है।
भारत का स्टार्टअप दोस्त एजुकेशन
ने हाल ही में नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 जीता है।
स्मृति मंधाना वह भारतीय महिला सलामी बल्लेोबाज जिसको विजडन लीडिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।
विकिलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया है।
पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा एक फिल्म पर प्रतिबन्ध लगाए जाने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
इजराइल में हुए आम चुनावों मेंबेंजामिन नेतान्याहू की पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ है।
हाल ही में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का प्रथम मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ को नियुक्त किया गया है।
यूट्यूब की सीईओ सुसैन वोजसिकी ने यूट्यूब के सालाना कार्यक्रम ‘ब्रांडकास्ट इंडिया’ को संबोधित करते हुए कहा की यूट्यूबभारत देश का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार बन गया है।
भारत और सिंगापुर देश की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र’ झांसी की बबीना में शुरूआत हुई।