मापन (Measurements) :- मापतोल की विभिन्न पद्धतियां

मापतोल की विभिन्न पद्धतियां

माप तोल की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति को अपनाने से पहले विश्व के कई देशों में अलग-अलग प्रकार की प्रणालियां प्रचलित थी जो इस प्रकार हैं-

1. CGS SYSTEM :-
• इस प्रणाली को सेंटीमीटर - ग्राम- सेकंड पद्धति भी कहते हैं। इसे जर्मन के गणितज्ञ कार्ल फ्रेडरिक गॉस के द्वारा पेश किया गया था। इसीलिए इसे गाॅसियन (Gaussian) प्रणाली भी कहते हैं।
• इस प्रणाली में लंबाई - सेंटीमीटर में, द्रव्यमान - ग्राम में और समय सेकंड में मापा जाता था।

2. MKS SYSTEM
• इसे मीटर- किलोग्राम - सेकंड पद्धति भी कहते है।
• इसमें लंबाई - मीटर में , द्रव्यमान - किलोग्राम में और समय सेकंड में मापा जाता है।
• इस प्रणाली को विकसित करने में ज्योरगी नाम के वैज्ञानिक का योगदान था। इसलिए इसे ज्योरगी पद्धति (Georgi system ) भी कहते हैं।

3. FPS SYSTEM
• इसे फुट- पाउंड - सेकंड पद्धति भी कहते हैं ।
• इसमें लंबाई - फुट में, द्रव्यमान - पाउंड में और समय सेकंड में मापा जाता है।
• यह पद्धति सर्वाधिक रूप से ब्रिटेन में प्रचलित थी। इसलिए इस प्रणाली को ब्रिटिश प्रणाली भी कहते हैं।

4. SI SYSTEM

यह माप तोल की अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली है। 1960 में आयोजित की गई माप तोल की अंतरराष्ट्रीय समिति ने माप तोल की एक पद्धति निश्चित कि जिसे अंतर्राष्ट्रीय पद्धति कहते हैं। इसे छोटे रूप में SI से प्रदर्शित किया जाता है।
यह फ्रेंच शब्द (SI- LE SYSTEME INTERNATIONAL DE UNITES) का अंग्रेजी रूपांतरण है। अंग्रेजी में से international system of units कहते हैं। यह MKS प्रणाली का सुधार हुआ रुप है।

Posted on by