सामान्य विज्ञान - 09 : विज्ञान एवं उसकी शाखाएं

Day – 09

  • जलचिकित्सा (Hydropathy) – जल के द्वारा रोगों की चिकित्सा पध्दतियों का ध्ययन इस विज्ञान में किया जाता है।
  • जल कृषि (Hydroponics) – यह कृषि की नवीन पध्दति है जिसमें मिट्टी के बिना पौधों को खनिज लवण घुले हुए जल में उगाया जाता है। इसे ही मृदारहित कृषि या जल संवर्ध्दन भी कहते है।
  • जल-ध्वनिविज्ञान (Hydrophonics) – विज्ञान की इस शाखा में ध्वनि तरंगों को जल के सतह के नीचे प्रषित करके वहां पर उपस्थित पदार्थो का पता लगाया जाता है।
  • द्र्व-स्थैतिकि (Hydrostatics) - विज्ञान की इस शाखा में स्थिर द्रवों में बल एवं दाब का अध्ययन किया जाता है।
  • काइनेस्थेटिक्स (Kinesthetics) – एक शब्दों की भाषा होती है और दूसरी शरीर की भाषा (body language) होती है जिसमें बिना कहे ही शरीर की क्रियाओं द्वारा अन्दर के भाव प्रकट हो जाते है। उदाहरण के लिए, यदि आपकी बात सुनकर, किसी का चेहरा लाल हो जाए और नथुने फड़कने लगें तथा हाथ की मुठ्ठी बंध जाए तो हम समझ जाते हैं कि श्रोता बहुत अधिक व्यथित व क्रोधित है। इस अनकही शरीर की भाषा को समझने के विज्ञान को ही काइनेस्थेटिक्स कहते है।
  • केलोलॉजी (Kalology) – इसके अन्तर्गत मानवीय सुंदरता का अध्ययन किया जाता है।
  • मैमोग्राफी (Mammography) – चिकित्सा विज्ञान की इस शाखा में स्तन ग्रन्थियों के प्रतिबिम्ब विकिरणों (X-किरण या गामा किरण) द्वारा प्राप्त करके स्तन कैंसर का पता लगाया जाता है। इस तकनीकी को रेडियोग्राफी कहते है।

शेष फिर अगले नोटस् में...

Posted on by