किसी सूचना या जानकारी को एकत्रित करके लोगों के समक्ष प्रस्तुत करना सूचना तथा संचार तकनीक के अन्तर्गत आता है। इसमें रेडियो, टेलीविजन, कम्प्यूटर, कम्प्यूटर नेटवर्क, कृत्रिम उपग्रह तन्त्र, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर तथा इनसे मिली सेवाओं को शामिल किया गया है।
आज के आधुनिक युग में सूचना तथा संचार प्रणाली से मनुष्य का जीवन बहुत प्रभावित हुआ है।
एक तरफ जहां इसके माध्यम से लोगों जानकारी व सूचना आदान प्रदान करने में आसानी हुई है, तो दूसरी तरफ इससे कई तरह की समस्याओं का उद्भव भी हुआ है।
इस प्रकार लाभ एवं हानि दोनों ही अपने आप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सूचना तथा संचार तकनीक से होने वाले लाभ---
इस प्रणाली के द्वारा हमें विश्व स्तर पर सूचना तथा जानकारी प्राप्त होती है। अगर मोबाइल व कंप्यूटर तथा अन्य संचार प्रणाली की बात करें तो जीवन की दखलंदाज़ी में मोबाइल का अव्वल स्थान है। अतः मोबाइल में आए दिन नए-नए फीचर, एप्स आते रहते हैं।
जिसमें मनोरंजन के लिए यूट्यूब, व्हाट्सएप, फेसबुक, टिक टॉक, और टि्वटर विचारों के आदान-प्रदान तथा यूट्यूब जानकारी के दृष्टिकोण से भी अति महत्वपूर्ण ऐप्स है।
पैसे के लेनदेन के लिए गूगल पे, फोन पे, तथा पेटीएम प्रचलन में हैं।
इंटरनेट की सुविधा 24 hours available होती है जिसके द्वारा हम देश-विदेश के किसी भी कोने में वीडियो कांफ्रेंसिंग तथा ई-मेल के माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकते हैं।
इस कंप्यूटरीकृत प्रणाली से शिक्षा, व्यापार, चिकित्सा तथा अन्य कार्यों में सुधार हुआ है। और देश का विदेश से सह- संबंध बनाए रखने में भी विशेष योगदान दिया है।
आगे लेख जारी है-.....so please read next e-note...part-2