सूचना तथा संचार तकनीक से होने वाली हानियां---
माना कि सूचना तथा संचार तकनीक एक वरदान साबित हुई है, फिर भी इसके द्वारा लोगों की दिनचर्या व जीवन के स्तर में विभिन्न परिवर्तन हुए हैं। जिससे आए दिन नई-नई समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं।
बेरोजगारी, गोपनीयता भंग होना संस्कृति पर खतरा तथा स्मरण शक्ति में कमी आदि क्षेत्रों में इसका प्रभाव देखने को मिलता है।
अतः नई-नई तकनीक से जटिल से जटिल कार्य भी आसानी से कर लिया जाता है अर्थात जहां 100 आदमियों को आवश्यकता होती थी वहां आज कंप्यूटर और अन्य तकनीकों के द्वारा उस कार्य को 1 या 2 व्यक्ति ही पूर्ण कर देते हैं जिससे "बेरोजगारी" के स्तर में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही है।
कभी - कभी इस निकाय में कुछ न कुछ गड़बड़ी होती रहती है। जिस वजह से लोगों की गोपनीयता भंग हो रही है। आज हम तरह-तरह के स्टाइलिश चीजों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। अर्थात हम उचित कपड़ा व पौष्टिक आहार का चयन न करके "फास्ट फूड" व फैशन डिजाइन के चक्कर में "घटिया कपड़ों" को पसंद करना अपनी बुद्धिमता समझते हैं। जिससे पुरानी संस्कृति शनैः शनैः (धीरे-धीरे) लोप होती जा रही है।
आज विज्ञान की इस खोज ने हमें चारों तरफ से घेर लिया है, जिस कारण अपने मस्तिष्क का इस्तेमाल न करके आज के युवा "गूगल बाबा" पर पूरी तरह से निर्भर हो चुके हैं। जिससे आने वाली पीढ़ियां अत्यधिक प्रभावित होंगी।