जब भी किसी बड़े सम्राज्य विघटन होता है । उसकी पृष्ठभूमि पर कई छोटे-छोटे राज्यों का उदय होता है इस प्रकार जैसे-जैसे मुगल साम्राज्य की सत्ता कमजोर होती गई इसके अधीनस्थ राज्यों द्वारा अपनी स्वतंत्र सत्ता घोषित की जाने लगी ।
जैसे - 1.बंगाल 1707 - मुर्शिद कुली खां
2. अवध - 1722 - सआदत खां
3. कर्नाटक - 1722 - सदातुल्ला खां
4. हैदराबाद - 1724 - निजाम उल मुल्क
5. मैसूर - 1761 - हैदर अली
बंगाल (1707) - मुर्शिद कुली खां
बंगाल की स्वतंत्रता का जन्मदाता मुर्शिद कुली खां को माना जाता है । जिसे 1700 ई. में औरंगजेब द्वारा बंगाल का दीवान नियुक्त किया गया । इस समय यहां के सूबेदार के पद पर मुजफ्फर शाह का पुत्र अजीमुस्सान (जो कि एक अयोग्य शासक था) अधिकांश समय राज दरबार में ही बिताता था ऐसी स्थिति में मुर्शीद को ही दीवान और सूबेदार दोनों ही काम करना पड़ता था । 1707 में औरंगजेब की मृत्यु हुई इसी के बाद सत्ता का तेजी से पतन हुआ ।
1717 में मुगल सम्राट फर्रूखसियर द्वारा मुर्शिद कुली खां को बंगाल का सूबेदार बना दिया गया , जो कि मुगल दरबार द्वारा नियुक्त किया गया अंतिम सूबेदार था और 1719 में फर्रूखसियर ने उड़ीसा को भी बंगाल में जोड़ दिया ।
मुर्शिद कुली खां योग्य शासकों में था । जिसने कृषकों की सहायता के लिए तक्काबी ऋण बांटा तथा भू व्यवस्था के तहत इजारेदारी व्यवस्था लागू किया और 1727 में इसकी मृत्यु हुई । अगला शासक हुआ सुजाउद्दीन ।
लेख अभी जारी है। अगले भाग में है, शुजा उद्दीन और अलीवर्दी खां ।