लियोनार्डो द विंची

लियोनार्डो द विंची का जन्म 15 अप्रैल 1452 ईसवी को हुआ था। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के द्वारा इन्होंने मानव सभ्यता को दुनिया को कई अकल्पनीय तथ्यों से अवगत कराया। आधुनिक इतिहास महानतम् बहुमुखी प्रतिभा लियोनार्दो दा विंची से ही जुड़ा है।इनके जैसी दूसरी प्रति का आज तक पैदा नहीं हुई।
संभवतः यह मानव इतिहास की अकेली ऐसी शख्सियत है जो वास्तविक रूप से बहुमुखी प्रतिभा थी।
विंची पेंटर,आविष्कारक, भूगोल शास्त्री, संगीतकार, लेखक,इंजीनियर, वैज्ञानिक, गणितज्ञ, मूर्तिकार, डॉक्टर और वनस्पति विज्ञानी थे।
 इटली के विंची पहाड़ों में बसे एक कस्बे तुस्कान में लियोनार्दो दा विंची का जन्म हुआ था।उनके पिता अमीर परिवार से थे और वो जिस महिला से प्यार करते थे वो समाज के निचले माने जाने वाले तबके से आती थीं।जन्म के बाद लियोनार्डो को उनकी मां से छीन लिया गया और कहा गया कि वो विंची परिवार की बहू बनने लायक नहीं है।इनके पिता की शादी अन्य महिला से कर दी गई।बचपन में लियोनार्दो ने अपने चाचा के साथ ज्यादातर वक्त बिताया। पिता और दादा जहां वकालत के काम काज में व्यस्त रहते थे, वहीं लियोनार्दो अपने चाचा के साथ प्रकृति का आनंद उठाया करते थे।चाचा ने ही लियोनार्डो के भीतर जिज्ञासा भरी।वो झरने के पास ले जाकर लियोनार्दो को बताया करते कि पानी में बुलबुले क्यों उठते हैं और बाहर से साधारण से दिखने वाले कीड़े के अंदर कितना जटिल तंत्र होता है।

Posted on by