1 फरवरी 2019 को कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रस्तुत 27.84 लाख करोड रुपए के अंतरिम बजट में आगामी 10 वर्षों में नए भारत के निर्माण हेतु एक 10 आयामी विजन प्रस्तुत किया गया। विजन के 10 आयामों बिंदुवार निम्नलिखित हैं-
1- वर्ष 2030 तक भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना जिसमें सभी को सहज सुखद जीवन हेतु आवश्यक भौतिक तथा सामाजिक संरचना उपलब्ध हो।
2- डिजिटल भारत का निर्माण करना जो भारत के प्रत्येक क्षेत्र को लाभान्वित करें।
3-भारत को हरी भरी धरती और साफ स्वच्छ नीले आसमान वाला एक प्रदूषण मुक्त राष्ट्र बनाना। नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली को अपनाना आयाम की प्रमुख रणनीति है।
4-आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग कर ग्रामीण औद्योगिकरण को विस्तार करना।
5- वर्ष 2030 तक नदियों को स्वच्छ बनाना।
6- भारत के तटवर्ती एवं समुद्री संभाव्यता के दृष्टिगत भारत की ब्लू इकोनामी क्षमता का दोहन करना।
7- अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना। वर्ष 2022 तक अंतरिक्ष में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का लक्ष्य है।
8- भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाना तथा जैविक विधि से खाद्यान्न उत्पादन करना।
9-आरोग्य वातावरण और आवश्यक स्वास्थ्य संरचना के समर्थन के साथ स्वस्थ भारत का निर्माण।
10- भारत को न्यूनतम सरकार एवं अधिकतम शासन वाले राष्ट्र के रूप में रूपांतरित करना।
इस तरह सभी दसों आयामो को एक साथ देखने पर इस बजट में एक ऐसे भारत की संकल्पना प्रस्तुत की गई है जहां गरीबी, कुपोषण, गंदगी और निरक्षरता का नामोनिशान नहीं हो तथा भारत एक आधुनिक प्रौद्योगिकी चालित उच्च विकास समरसता पूर्ण और पारदर्शी समाज बने।