भारत के समुद्र -पतन

भारत में 197 पतन है। जिनमें से बड़े पतनों की संख्या 13 तथा छोटे पतनो की संख्या 184 है । प्रमुख पतनों का विवरण निम्न प्रकार है--

1. कोलकाता-- कोलकाता भारत का प्रमुख नगर तथा समुद्र पत्तन है यह हुगली नदी के बाय तट पर मुह आने से लगभग 130 किलोमीटर उत्तर की ओर स्थित है यह एशिया के प्रमुख बंदरगाहों में गिना जाता है।

महत्त्व-- इस बंदरगाह का पृष्ठ प्रदेश कृषि उद्योग धंधों एवं खनिज पदार्थों की दृष्टि से बहुत धनी है। यह भारत का मुख्य व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र है। रेल मार्ग सड़क मार्ग तथा नहर मार्ग द्वारा यह देश के आंतरिक भागों से जुड़ा हुआ है। यह जूट, कागज, सूती वस्त्र, रसायन आदि के कारखाने हैं।

जैसा कि पहले बताया जा चुका है,  कोलकाता एक प्राकृतिक बंदरगाह नहीं है। समुद्र तट पतला होने के कारण बड़े जहाज ज्वार भाटे के साथ ही समुद्र पत्तन तक आ पाते हैं ।

इस बंदरगाह से आयात निर्यात की जाने वाली सामग्री निम्नलिखित है---

निर्यात-- चाय, जूट का सामान,  चीनी, लाख, लोहे का सामान, चमड़ा , अभ्रक, मैगनीज ।

आयात-- मशीनें ,  ऊनी वस्त्र ,  कांच का सामान , कागज , पेट्रोल , रबड़ , मोटर आदि  ।

2. विशाखापट्टनम--- भारत के पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश में स्थित यह भारत का प्रमुख प्राकृतिक बंदरगाह है जो कोलकाता और चेन्नई तट के मध्य में स्थित एक अच्छा बंदरगाह है।

Posted on by