सामान्य विज्ञान - 11 : विज्ञान एवं उसकी शाखाएं

Day – 11

  • ओशीनोग्राफी (Oceanography) – विज्ञान की वह शाखा जिसकें अन्तर्गत समुद्र एवं उनसे सम्बन्धित विषयों का अध्ययन किया जाता है।
  • दन्तविज्ञान (Odontology) – दन्त की उत्पत्ति, संरचना, विन्यास एवं उसके रोगों का अध्ययन इस शाखा में किया जाता है।
  • औंकोलॉजी (Oencology) – इसमें मानव के स्वप्नों का अध्ययन किया जाता है।
  • ऑन्कोलॉजी (Oncology) – इसमें कैंसर रोग का अध्ययन किया जाता है।
  • प्रकाशिकी (Optics) – भौतिकि की इस शाखा में प्रकाश की प्रकृति, गुण तथा द्रव्य के साथ उसकी अन्तर्क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
  • ऑप्थाल्मोलोजी (Opthalmology) – यह चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जिसकें अन्तर्गत आंख एवं उसके रोगों का अध्ययन किया जाता है।
  • पक्षीविज्ञान (Ornithology) -  यह जन्तु विज्ञान कि वह शाखा है जिसमें पक्षियों के स्वाभाव, व्यवहार एवं उन पर पर्यावरण के प्रभाव का अध्ययन किया जात है।
  • ऑटोरिनोलैरिंजोलॉजी (Otorhinolaryngology) – चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत नाक, कान एवं गले का अध्ययन किया जाता है।
  • ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (Optical Coherence Tomo-graphy) – मानव शरीर के अन्दर के भागों को देखने की यह एक नई तकनीक है। इस तकनीक से प्राप्त चित्र अल्ट्रासाउण्ड के चित्र की अपेक्षा 10 गुना अधिक स्पष्ट होते है। इससे क्षतिग्रस्त ऊतकों की पहचान अधिक सरलता से की जा सकती है। डॉक्टर ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी स्कैनर को लैप्रोस्कोप से जोड़कर शरीर के किसी भी अंग का स्पष्ट चित्र प्राप्त करके उसकी जांच कर सकता है।

शेष फिर अगले नोटस् में...

Posted on by