प्रथम विश्व युद्ध के कारण

प्रथम विश्व युद्ध के मूल कारणों का विवरण निम्नलिखित है---

1. गुप्त सन्धियाँ-- प्रथम विश्व युद्ध का मुख्य कारण गुप्त सन्धियाँ थीं । इन संधियों के कारण ही 1914 ईस्वी से पूर्व संपूर्ण यूरोप दो शक्तिशाली गुटों में बटचुका था । जर्मनी के प्रधानमंत्री बिस्मार्क ने सर्वप्रथम फ्रांस को यूरोपी राज्यों से अलग रखने के लिए गुट बंदी प्रथा को जन्म दिया। बिस्मार्क की मृत्यु के बाद जर्मनी के सम्राट कैसर विलियम द्वितीय ने देश के महान विचारक नीत्शे के महान साम्राज्य के स्वप्न को साकार करने के लिए गोटन बंदियों को विशेष प्रोत्साहन दिया।

2. सैनिक वाद -- फ्रांस की राज्यक्रांति के बाद फ्रांस के अनिवार्य सैनिक शिक्षा और सैनिक सेवा लागू हो गई थी फ्रांस के इस सैनिक वाद ने यूरोप के विभिन्न देशों में सैनिक वाद की भावना को प्रोत्साहन दिया। 1871 ई. के बाद यूरोप के सभी राष्ट्र अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए शास्त्रों की दौड़ में परस्पर होड़ लेने लगे । 

3. उग्र राष्ट्रीयता -- 1870 ई. से 1914 ई. के काल मे यूरोप के हॉलैंड, इंग्लैंड, पुर्तगाल, स्पेन, जर्मनी, इटली, फ्रांस, बेल्जियम आदि देशों में राष्ट्रीयता की भावना प्रबल थी। इस भावना के कारण ही प्रत्येक यूरोपी राष्ट्र ने अपने राष्ट्रीय हितों को पूरा करने के लिए अन्य देशों को लूटना उन्हें गुलाम बनाना तथा उनका शोषण करना आरंभ कर दिया इसके फलस्वरूप अनेक राष्ट्रों में पारंपरिक तनाव, स्पर्धा व द्वेष ने युद्ध की स्थिति उत्पन्न कर दी।

Posted on by