5. एंपियर :- यह विद्युत धारा मापने का एस आई मात्रक है। विद्युत धारा जो निर्वात में 1 मीटर की दूरी पर रखे दो सीधे और अनंत लंबाई के समांतर चालकों में प्रवाहित होने पर चालकों की प्रति मीटर लंबाई पर 2 गुना 10 के पावर माइनस 7 न्यूटन बल उत्पन्न करती है वह 1 एंपियर विद्युत धारा कही जाती है। विद्युत धारा के लिए यह मान 1948 से सर्वमान्य है।
6. कोण्डिला:- यह किसी प्रकाश स्त्रोत की ज्योति तीव्रता का एस आई मात्रक है। कोण्डिला किसी दिशा में 940 × 10 की पावर 12 हर्टृज ज्योति तीव्रता को एक कोण्डिला कहा गया है, जबकि प्रकाश स्त्रोत उसी दिशा में 1/683 वाट प्रति स्टेरेडियन की विकिरण तीव्रता का एक वर्ण ( monochromatic light) प्रकाश उत्सर्जित करता है। इसे Cd से प्रदर्शित करते हैं और यह मान 1979 से सर्वमान्य है।
7. मोल :- 1 मोल पदार्थ की मात्रा है जिसमें उस पदार्थ के मूल अवयवों की संख्या कार्बन-12 के 0.012 किलोग्राम में परमाणुओं की संख्या के बराबर हो। इसे mol से प्रदर्शित करते हैं।
अनुपूरक मात्रक ( पूरक राशियां)
1. रेडियन:- 1 रेडियन वह कोण है जो किसी वृत्त की त्रिज्या के बराबर का चाप वृत्त के केंद्र पर बनाता है। सभी कोणों को रेडियन में मापा जाता है।
2. स्टेरेडियन :- यह वह घन कोण है जो किसी गोले के केंद्र से इसी गोले के पृष्ठ पर एक ओर छोटा गोला बनाया जाए तो छोटे गोले द्वारा बड़े गोले पर बने कोण को एक स्टेरेडियन कहते हैं।