प्रथम विश्व युद्ध की विशेषताएं

प्रथम विश्व युद्ध की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं---

(1) लम्बा युद्ध-- प्रथम विश्व युद्ध ने अपने पूर्वर्ती सभी युद्धों में से सबसे लंबा सबसे भयानक और भीषण था। इस युद्ध का आरंभ 28 जुलाई 1914 ईस्वी को हुआ और 4 वर्ष तक यह निरंतर चलता रहा। 11 नवंबर 1918 को जब जर्मन से सेनाओं ने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण किया तभी इस भयंकर युद्ध का अंत हो पाया।

(2) विश्वव्यापी युद्ध--- प्रथम महायुद्ध विश्वव्यापी था। यह युद्ध केवल ऑस्ट्रिया, जर्मनी ,बल्गोरिया, टर्की, इंग्लैंड,  फ्रांस,  रूस आदि देशों के बीच ही नहीं लड़ा गया, वररण इस युद्ध में जापान भारत तथा संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश भी सम्मिलित हुए। इस युद्ध में आर्सेनिक जनता ने भी अत्यधिक संख्या में भाग लिया।

(3) नियोजित युद्ध-- प्रथम विश्व युद्ध पूरी तरह से नियोजित और संगठित युद्ध था। जर्मनी फ्रांस ऑस्ट्रिया रूस तथा इंग्लैंड की लगभग 40 वर्षों की तैयारियां विश्व युद्ध के पीछे थी। प्रत्येक राष्ट्र के पास तो मशीनगन लड़ाकू विमानों तथा भयानक अस्त्र शस्त्रों का। जर्मनी ने इंग्लैंड के जंगी जहाजी बड़े से टक्कर लेने के लिए एक विशाल जंगी जहाजी बेड़ा संगठित कर लिया था।

(4) आधुनिक हथियारों तथा युद्ध सामग्री का प्रयोग-- प्रथम विश्व युद्ध में ऐसे नए सन घातक हथियारों तथा विध्वंसक युद्ध सामग्री का प्रयोग किया गया। इस युद्ध में मानव जाति ने टैंक पनडुब्बी तथा हवाई जहाजों की विनाशकारी शक्ति का प्रदर्शन देखा। स्थल युद्ध में विशालकाय टैंको ने भीषण तबाही मचाायी। समुद्र के अंदर  जर्मन पनडुब्बियों ने  शत्रु को अपार क्षति पहुंचाई ।

Posted on by